Ro no D15139/23

पंचायत और ग्राम पंचायत मुखिया को देंगे पेंशन, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी के 5 बड़े वादे

पटना । बिहार की राजनीति में आज फिर से हलचल मच गई जब तेजस्वी यादव ने रविवार सुबह अपने पटना स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई घोषणाओं की झड़ी लगा दी. बिहार बदलाव के लिए तैयार है, तेजस्वी ने कहा कि जनता ने एनडीए को 20 साल दिए, हम बस 20 महीने का वक्त मांगते हैं बिहार को नंबर वन बनाने के लिए.

पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को बड़ी राहत

तेजस्वी यादव ने एलान किया कि महागठबंधन की सरकार बनते ही पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा. इतना ही नहीं, उन्हें पेंशन सुविधा और 50 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा. यह कदम बिहार के लाखों जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ा राहत संदेश माना जा रहा है. इसके साथ ही, जन वितरण प्रणाली (PDS) के वितरकों के मानदेय और मार्जिन मनी में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई. पंचायत स्तर पर कार्यरत प्रतिनिधियों के लिए यह घोषणाएं उन्हें सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम के रूप में देखी जा रही हैं.

छोटे कामगारों के लिए सशक्तिकरण पैकेज

तेजस्वी यादव ने नाई, बढ़ई, कुम्हार, लोहार जैसे पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े कामगारों के लिए 5 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता की घोषणा की. उन्होंने कहा, यह पैसा उनके हुनर को नया जीवन देगा। वे अपने स्वरोजगार की नई शुरुआत कर सकेंगे.बदलाव तय है, जनता तैयार है

तेजस्वी यादव ने मौजूदा एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला कहा कि 20 साल से बिहार एक पुरानी, विजनलेस सरकार के भरोसे है. अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है. यहां उद्योग लगाने से खुद गृह मंत्री अमित शाह ने मना कर दिया. जबकि गुजरात में सबकुछ मिल जाता है बिहार को सिर्फ ठेंगा दिखाया गया. तेजस्वी ने कहा कि अब जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा को पहचान चुकी हैय बिहार के लोग इस बार बदलाव के मूड में हैं.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल