Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत कुनकुरी में स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जशपुरनगर 26 अक्टूबर 2025 / स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कुनकुरी में आज स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता रैली, स्वच्छता श्रमदान, हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं स्वच्छाग्रहियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती सरिता ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती क्रांति सिदार, एसआरएलएम प्रतिनिधि श्री निरन एक्का, मनरेगा तकनीकी सहायक श्री नरेन्द्र नागेश्री, तथा उप सरपंच श्री अन्प्रेस एक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वच्छता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए प्रेरित किया गया। हाथ धुलाई कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के तरीके समझाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वच्छाग्रहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच क्रांति सिदार ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि यह स्वस्थ समाज और उज्जवल भविष्य की नींव है। वहीं सरिता ठाकुर ने सभी ग्रामवासियों से अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें