Ro no D15139/23

बिना किसी जांच के विटामिन डी लेना हो सकता है खतरनाक, जानें इसे लेने का सही तरीका

हेल्थ डेस्क । विटामिन-डी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। आजकल सोशल मीडिया पर हर जगह विटामिन-डी की बात हो रही है। हालांकि, यहां यह जानने वाली बात है कि क्या विटामिन-डी सप्लीमेंट्स कोई भी ले सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर किसी भी चीज का प्रचार देखने के बाद लोग उससे प्रभावित होकर उसे लेना शुरू कर देते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं होता है।
बिना जांच के भी ले सकते हैं विटामिन-डी?
आजकल लोग धूप में कम ही निकलते हैं, वहीं ज्यादातर लोग दूध भी नहीं पी पाते हैं और जो लोग दूध पीते हैं, वह भी शुद्ध नहीं होता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी हो सकती है। हालांकि, बिना किसी जांच के विटामिन-डी की गोलियां या फिर कैप्सूल्स लेना सही नहीं होता है। दरअसल, ज्यादा मात्रा में विटामिन डी कंज्यूम करने से शरीर में कैल्शियम बढ़ सकता है, जो किडनी और धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में ज्यादा कैल्शियम का होना पथरी बनने का कारण भी बन सकता है। ऐसे में बिना कैल्शियम का लेवल जांचे विटामिन-डी नहीं लेना चाहिए।
विटामिन डी को लेने का सही तरीका
विटामिन-डी के साथ लें ये सप्लीमेंट्स – यदि विटामिन डी के किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स से बचना है, तो इसके साथ मैग्नीशियम और विटामिन K2 लेना जरूरी है। इससे कैल्शियम धमनियों में जमा नहीं होता है।
जांच करवानी है जरूरी – विटामिन डी को लेने से पहले अपना ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी है, ताकि आपको यह पता चल सके कि आपकी बॉडी को विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की जरूरत है या फिर नहीं।
विटामिन डी की सही मात्रा – विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से पहले अपनी बॉडी की जरूरत को समझते हुए सही मात्रा में ही विटामिन डी लेना चाहिए। दरअसल, सप्लीमेंट्स की ओवरडोज नुकासन दे सकती है। ऐसे में विटामिन डी की सही मात्रा लेना जरूरी है।

  • Related Posts

    Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति की सिंह राशि में एंट्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

    Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति आज 31 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. गुरु का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के…

    Read more

    Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों के पूरे होंगे सपने, कुछ को संभलकर उठाने होंगे कदम

    Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को चतुर्थी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग है. चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे. राहुकाल सुबह 10:50 बजे…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम