
Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को चतुर्थी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग है. चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे. राहुकाल सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
आज 30 अक्टूबर का मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल
मेष राशि का आज का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा रहेगा. व्यापारिक यात्रा से फायदा हो सकता है और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा. अधूरे काम पूरे होने से मन प्रसन्न होगा. आपको प्रशंसा और लोकप्रियता भी मिल सकती है.
वृषभ राशि का आज का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं और मान-सम्मान के साथ पुरस्कार मिलने के योग हैं. नए काम में लाभ मिल सकता है. गुप्त शत्रुओं की चाल नाकाम होगी और परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है.
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मिथुन राशि वालों को प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. उद्योग और व्यापार में सफलता मिल सकती है. घर के लिए जरूरी सामान खरीदने और सुख-सुविधाएं बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों की योजना बन सकती है.
कर्क राशि का आज का राशिफल
कर्क राशि वालों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा.
सिंह राशि का आज का राशिफल
सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. भूमि, मकान या वाहन से जुड़े सुख मिल सकते हैं.
कन्या राशि का आज का राशिफल
वालों के लिए आज नई उम्मीदों का दिन है. धैर्य और साहस से काम पूरे करने में सफलता मिलेगी. आमदनी के नए अवसर बन सकते हैं और नौकरी में उत्साह बना रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से अच्छा रहने की संभावना है.
तुला राशि का आज का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए नौकरी में बदलाव की संभावना बन सकती है. कई समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी. मेहनत के बल पर इच्छित सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का राजनीतिक और सामाजिक संपर्क बढ़ सकता है. लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी होने की संभावना है. नौकरी में शुभ बदलाव और आर्थिक लाभ मिल सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है.
धनु राशि का आज का राशिफल
धनु राशि वालों के रुके हुए कामों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में दूसरों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है.
मकर राशि का आज का राशिफल
मकर राशि वालों को साहसिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और विरोधियों पर विजय मिल सकती है. सामाजिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं.
कुंभ राशि का आज का राशिफल
कुंभ राशि वालों को परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. आमदनी में वृद्धि और नए लोगों से संपर्क बनने के योग हैं. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन खर्च आमदनी से अधिक हो सकता है. दांपत्य जीवन में तनाव और संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है.
मीन राशि का आज का राशिफल
मीन राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा पाने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. धैर्य और समझदारी से परिवार के महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकेंगे. हालांकि, नौकरी में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.









