Ro no D15139/23

विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक ECI/PN/317/2025 दिनांक 06 अक्टूबर 2025 के अनुसार झारखण्ड, तेलंगाना एवं ओडिशा राज्यों के विधानसभा उप निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। आयोग द्वारा उक्त राज्यों में मतदान की तिथि 11 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
उक्त अवसर पर धमतरी जिले में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों अथवा व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जो उपर्युक्त राज्यों के मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
यह व्यवस्था लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधानों के अंतर्गत लागू होगी। जिला प्रशासन ने सभी नियोक्ताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां कार्यरत पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर अवकाश का लाभ सुनिश्चित करें, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं

      3.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम से निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा बास्केटबॉल के साथ शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस के अभ्यास की मिलेगी सुविधा…

    Read more

    बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के साथ वाराणसी में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?