Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली निम्हा गांव के घासी राम की जिंदगी

कभी कच्चे मकान में गुजर-बसर करने वाला परिवार आज पक्के घर में जी रहा सम्मानजनक जीवन

अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2025/  जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत निम्हा के निवासी श्री घासी राम का जीवन कभी गरीबी, अभाव और कच्चे मकान की छत के नीचे संघर्ष में बीत रहा था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और कृषि योग्य भूमि के अभाव में आर्थिक स्थिति कमजोर रही, जिसके कारण वर्षों से पक्के घर का सपना अधूरा था।
शासन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने श्री घासी राम के जीवन में उजाला भर दिया। वर्ष 2024-25 में उन्हें इस योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली राशि से उन्होंने मेहनत और लगन से अपना सपना साकार किया और आज उनका परिवार एक मजबूत, सुंदर और सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। श्री घासी राम बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में टपकती छत और मिट्टी की दीवारें चिंता बढ़ा देती थीं, लेकिन अब हमारा घर मजबूत और सुरक्षित है। सरकार की योजनाओं ने हमें नई उम्मीद दी है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिला शौचालय अब परिवार की स्वच्छता और सम्मान की पहचान बन गया है। उज्ज्वला योजना से प्राप्त एलपीजी गैस कनेक्शन ने रसोई को धुएं से मुक्त कर दिया और परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ और सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत मिला बिजली कनेक्शन आज उनके घर को रोशन कर रहा है।
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संयोजन ने न केवल श्री घासी राम के परिवार को स्थायित्व दिया, बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में भी अग्रसर किया।
उन्होंने शासन की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब हमारे बच्चों के सिर पर पक्की छत है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज ग्रामीण भारत के गरीब परिवारों के लिए आवास से आत्मसम्मान तक का सेतु बन चुका है और घासी राम की कहानी इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है।

  • Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा-प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात