Ro no D15139/23

भारत ने सबसे बड़ा रन चेज करके पहुंचा फाइनल, ऑस्ट्रेलिया को 7 साल बाद दी शिकस्त

खेल डेस्क । महिला वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने शानदार शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 167 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने 48.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सात बार की वर्ल्‍ड चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को हरा दिया, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर सात साल बाद जीत दर्ज की है। नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।
भारतीय टीम का फाइनल में मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को 125 रन के विशाल अंतर से पटखनी दी थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत की जीत की प्रमुख किरदार। जेमिमा तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आईं और 134 गेंदों में 14 चौके की मदद से नाबाद 127 रन बनाए। जेमिमा ने इस दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। वह वनडे वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली दूसरी महिला बैटर बनीं। जेमिमा वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट मैच में दूसरा सबसे बड़ा व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने वाली भारतीय महिला बैटर बनीं। दाएं हाथ की बैटर ने प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि वो देश को जीत दिलाकर बहुत खुश हैं।
भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार खेल दिखाते हुए 88 गेंदों में 10 चौके और दो छक्‍के की मदद से 88 रन बनाए। कौर ने जेमिमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में 9.5 ओवर में 73 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। वहीं 17 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। ऋचा घोष 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए। अमनजोत कौर ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से नाबाद 15 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 8 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट भी लिया।

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल