
इंटरटेनमेंट डेस्क । आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर थामा 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से लेकर अब तक इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. मैडॉक की यह पांचवीं फिल्म है और रिलीज के बाद से ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी फिल्म का हिस्सा हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘थामा’ ने गुरुवार को भारत में अनुमानित 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसका कुल घरेलू कलेक्शन अब तक 108.25 करोड़ हो गया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ की शानदार कमाई की थी. तीन दिनों में ‘थामा’ ने 55.6 करोड़ और सातवें दिन तक 95.6 करोड़ कमा लिए थे.
‘थामा’ के सेट पर जब आयुष्मान से हुई गलती, नवाजुद्दीन से मांगनी पड़ी ‘माफी’
फिल्म ने मंगलवार यानी 8वें दिन भी अच्छा प्रदर्शन किया और 5.75 करोड़ की कमाई की, लेकिन बुधवार को गिरावट आई और कलेक्शन 3.65 करोड़ पर आ गया. इसके बावजूद ‘थामा’ ने फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. हालांकि, ‘स्त्री 2’ के 597.99 करोड़ के घरेलू कलेक्शन को पार करना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ‘थामा’ 143.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.
फिल्म की सक्सेस से गदगद हुए आयुष्मान
हाल ही में आयुष्मान खुराना ने ANI से ‘थामा’ की सफलता पर बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. जनता का प्यार ही सबसे बड़ी मान्यता है. मेरे लिए यह मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है और उम्मीद है कि यह मेरी सबसे बड़ी फिल्म भी बनेगी. उन्होंने आगे कहा, ‘एक अभिनेता के तौर पर मुझे इसकी स्क्रिप्ट बेहद रोमांचक लगी. जो कुछ भी अब हो रहा है, वह मेरे लिए केक पर चेरी जैसा है.
‘भेड़िया 2’ में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘भेड़िया 2’ के बारे में भी बात की और कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं यह देखने के लिए कि इस यूनिवर्स के अलग-अलग किरदार आने वाली फिल्मों में कैसे मिलेंगे और आपस में टकराएंगे.









