Ro no D15139/23

केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक कवरेज वाली पंचायतों के सरपंच गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होंगे सम्मानित

हर जिले से दो सर्वश्रेष्ठ पंचायतों का किया जाएगा चयन

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2025/ केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में “संतृप्ति” यानी पात्र लाभार्थियों का 90 प्रतिशत या उससे अधिक कवरेज करने वाले पंचायतों के सरपंचों को भारत सरकार के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के दिन विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा चयन के लिए नौ प्रमुख योजनाओं को चिन्हित किया गया है। इनमें हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, किसान क्रेडिट कार्ड योजना (कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु) और पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना शामिल है।
इन योजनाओं में से कम से कम छह योजनाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक कवरेज हासिल करने वाली पंचायतें जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए पात्र मानी जाएंगी। पात्र पंचायतों को उनके प्रदर्शन के अनुसार क्रमांकित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में जिला मूल्यांकन समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे। समिति में जिला पंचायत के सीईओ, पंचायती राज अधिकारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे।
स्थानीय स्तर पर पंचायत द्वारा किए गए नवाचार, रचनात्मकता और सामुदायिक भागीदारी को भी 20 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज के रूप में शामिल किया जाएगा। समिति 30 नवंबर 2025 की स्थिति के आधार पर पंचायतों का मूल्यांकन करेगी और प्रत्येक जिले से दो सर्वश्रेष्ठ पंचायतों का चयन कर भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय को भेजेगी। अंतिम निर्णय मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस 2026 के दिन इन चयनित पंचायतों के सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। जिससे देशभर में उत्कृष्ट पंचायत कार्यों को प्रोत्साहन मिल सके।

  • Related Posts

    जशपुर में नशे के खिलाफ जारी रखे अभियान – कलेक्टर श्री व्यास नशा मुक्ति केंद्र और जन जागरूकता पर विशेष जोर एनडीपीएस और कोटपा एक्ट के तहत करे कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में एनकार्ड समिति की हुई बैठक

      जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक और सख्त कार्य योजना लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज…

    Read more

    ब्लैक स्पॉट सुधार, सड़को पर साइन बोर्ड व मार्किंग करे सुनिश्चित – कलेक्टर श्री व्यास यातायात नियम उल्लंघन, बिना लाइसेंस और ओवरस्पीड पर करे सख्त कार्रवाई कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

     जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’