Ro no D15139/23

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर भगदड़ से 10 श्रद्धालुओं की मौत

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों के मौत की खबर है। बताया जा रहा कि आज एकादशी के दिन काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

चंद्रबाबू नायडू ने बताया त्रासदी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की मौत को “हृदय विदारक” बताया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों तथा स्थानीय नेताओं को भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

11:30 बजे के करीब हुई भगदड़

कासीबुग्गा उप-मंडल प्रभारी डीएसपी लक्ष्मण राव ने पीटीआई को बताया कि वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है।

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?