Ro no D15139/23

मुंबई में ऑडिशन के नाम पर बुलाकर 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई में गुरुवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां आर ए स्टूडियो में दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बना लिया गया. यह स्टूडियो एक्टिंग क्लासेस के लिए जाना जाता है और यहां पहली मंजिल पर ऑडिशन चल रहे थे. सुबह करीब 100 बच्चे ऑडिशन देने पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित आर्य ने 15 से 20 बच्चों को अंदर बंद कर लिया.
रोहित पिछले चार से पांच दिनों से ऑडिशन कर रहा था. आज उसने शुरुआत में करीब 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में रोक लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते दिखे तो बाहर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया
सूचना मिलते ही पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया. इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया. पुलिस लगातार आरोपी की मंशा समझने और बच्चों को सुरक्षित निकालने की योजना बनाती रही. इस दौरान रोहित ने एक वीडियो भी जारी किया. उसने कहा कि वह सुसाइड की जगह यह कदम उठा रहा है. उसकी कुछ नैतिक और सरल मांगें हैं और वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है. उसने कहा कि पैसे की कोई मांग नहीं है. रोहित ने दावा किया कि अगर उसे उकसाया गया तो वह नुकसान पहुंचा सकता है.
किडनैपर रोहित ने जारी किया वीडियो
कुछ देर बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और रोहित को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और रोहित से पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह मानसिक रूप से अस्थिर है. इस घटना ने शहर में दहशत और चिंता का माहौल बना दिया.

  • Related Posts

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    #PM Modi Indian Seafarers G7 Trump: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री व्यापार पर उसके बढ़ते असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की…

    Read more

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    Russian Warship Firing English Channel: इंग्लिश चैनल में तनातनी बढ़ रही है. रूस के ‘शैडो फ्लीट’ को जब्त करने और उसके भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार करने के बाद, मंगलवार को यहां…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत