Ro no D15139/23

दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में अनंत सिंह समेत 80 हिरासत में, मोकामा में रातभर छापेमारी

पटना । मोकामा हत्याकांड मामले में कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर देर रात पटना लेकर पहुंची. गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे पटना एसएसपी ऑफिस के डीआईयू सेल में रखा गया है. वहीं, पुलिस की कई टीमें रातभर छापेमारी कर अन्य आरोपियों और संदिग्धों की तलाश में जुटी रहीं. अब तक 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है और आज अनंत सिंह समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.।
बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस तेजी से इस मामले की जांच में जुटी है. पटना पुलिस की कई विशेष टीमें नामजद और संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. अब तक करीब 80 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है.
गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को लेकर पटना पहुंची पुलिस
दुलारचंद यादव के परिजनों ने इस हत्या के मामले में कर्मवीर, राजवीर और छोटन सिंह को मुख्य रूप से नामजद किया है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मोकामा, पंडारक और आस-पास के इलाकों में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया. साथ ही, इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी पीयूष प्रियदर्शी समेत कई अन्य लोगों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है.
पंडारक में हुई हिंसा और बवाल के वीडियो फुटेज की छानबीन के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को चिह्नित किया है. इन वीडियो के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है. इस पूरी कार्रवाई पर सीनियर अफसरों की नजर है. यह पूरा मामला बिहार चुनाव के बीच गरमाया हुआ है.
इस मामले में सबसे बड़ा नाम बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का है, जिन्हें इस हत्याकांड में सीधे तौर पर नामजद किया गया है. पुलिस आज अनंत सिंह, उनके करीबी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी. पुलिस फिलहाल इनकी न्यायिक हिरासत की मांग करेगी, जिसके बाद इन्हें जेल भेजा जा सकता है.
पुलिस अभी इन आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि 6 नवंबर को मोकामा विधानसभा उपचुनाव में मतदान खत्म होने के बाद इन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा सकती है. अनंत सिंह पर इस हत्याकांड के अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का भी केस दर्ज किया गया है. चुनावी माहौल के बीच इस घटना ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं.

  • Related Posts

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार