Ro no D15139/23

PM नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे

 

 

उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे

 

विचार-विमर्श के लिए 11 प्रमुख विषयगत क्षेत्र होंगे जिनमें आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस, जैव-विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण, उभरती कृषि प्रौद्योगिकियाँ, क्वांटम विज्ञान आदि शामिल हैं

: 02 NOV 2025 9:29AM by PIB Delhi IMNB NEWS AGENCY

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री देश में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) इकोसिस्टम को प्रोत्साहन देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना कोष का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का आयोजन 3-5 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और नीति निर्माता भी शामिल होंगे। विचार-विमर्श 11 प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें उन्नत सामग्री और विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव-विनिर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था, डिजिटल संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण, उभरती कृषि प्रौद्योगिकियां, ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु, स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रौद्योगिकियां, क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 में प्रमुख वैज्ञानिकों के व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, प्रस्तुतियां और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन शामिल होंगे, जो भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शोधकर्ताओं, उद्योग जगत और युवा नवप्रवर्तकों के बीच सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।

 

  • Related Posts

    मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स

    IAS Divya Mittal: जिंदगी में हर मेहनत का नतीजा तुरंत सफलता के रूप में मिले, यह जरूरी नहीं है. कई बार पूरी कोशिश के बावजूद असफलता हाथ लगती है. ऐसे समय…

    Read more

    Nepal Flash Floods: एक ही घर से 23 शव बरामद, अब तक 962 शव मिले, 4,000 लोग अब भी लापता

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इंडिया टुडे के ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 962 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार