Ro no D15139/23

माही विज ने जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी पर दिया जवाब, बोलीं- रास्ते अलग होते हैं

इंटरटेनमेंट डेस्क । जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन के पॉपुलर कपल हैं. दोनों को फैन्स को बेशुमार प्यार मिलता आया है. पिछले कुछ वक्त से इनकी शादी में अनबन की खबरें हैं. ऐसी चर्चा है कि दोनों 14 साल की शादी के बाद तलाक ले रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि दोनों ने जुलाई और अगस्त 2025 के बीच तलाक फाइनल कर लिया है. अब माही ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है.
माही का 5 करोड़ एलिमनी पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर माही विज और जय भानुशाली के टूटते रिश्ते पर बात हो रही है. ये भी कहा गया कि माही ने एलिमनी में 5 करोड़ रुपये लिए हैं. एक्ट्रेस ने एलिमनी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जब प्रूफ हो, तब बात कीजिए.
मुझे एलिमनी ही समझ नहीं आता. मेरे लिए, अगर एक इंसान पैसे कमाता है, तो एक औरत का उस पर हक नहीं बनता. जब आप रिश्ते से अलग हो जाते हो. मैं ये बात अपने लिए नहीं, समाज के लिए, एक औरत के तौर पर कह रही हूं. मुझे लगता है वो पैसे उस इंसान के हैं जिसने कमाए हैं.
माही का पति और प्रेगनेंसी को लेकर कही बात
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी देखभाल खुद कर सकता है. तो बहुत अच्छी बात है. एलिमनी सिर्फ उन्हीं महिलाओं के लिए सही है, जिन्होंने कभी काम नहीं किया. माही ने यह भी कहा कि जो औरतें काम करने में सक्षम हैं, उन्हें खुद मेहनत करनी चाहिए. अपने पिता या पति के पैसों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद फाइनेंशली स्वतंत्र बनना चाहिए.
अफवाहों पर मत करो यकीन
माही ने आगे कहा, जब रास्ते अलग हो जाते हैं, तो अपना खुद कमाओ. जब साथ में हो, तब भी हर लड़की को फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होना चाहिए. ना कि अपने पिता या पति के पैसों पर डिपेंडेंट. एलिमनी के बारे में, जब तक आप लोग मेरे मुंह से नहीं सुनते, किसी न्यूज पर मत जाओ.
एक्ट्रेस ने यह साफ नहीं बताया कि वो और जय सच में तलाक ले रहे हैं या नहीं. उन्होंने कहा, कृपया तब तक किसी खबर पर विश्वास मत कीजिए, जब तक मैं खुद न कहूं. हमारी, हमारे बच्चों, परिवार और माता-पिता की प्राइवेसी का सम्मान करें. हमें अकेला छोड़ दें. अगर हमें कभी कुछ बताने की जरूरत महसूस होगी, तो हम खुद बताएंगे. जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा. वो मेरे बच्चों के लिए एक शानदार पिता हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार