Ro no D15139/23

बाबर टी-20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने; पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका से 2-1 से सीरीज जीती

खेल डेस्क । पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के विराट कोहली को पीछे छोड़ा। बाबर 40वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए और विराट 39 बार ऐसा कर चुके हैं।
शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में बाबर ने 47 गेंदों पर 68 रन (9 चौके) की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली। मई 2024 के बाद यह उनका पहला अर्धशतक रहा।
साउथ अफ्रीका 139 रन पर सिमटी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तान टीम का यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 34 और कॉर्बिन बॉश ने 30 रन बनाए।
शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक और लुआन-द्रे प्रिटोरियस को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। उस्मान तारिक ने डेब्यू किया फहीम अशरफ और डेब्यू करने वाले उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं, सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला।
बाबर की पारी ने दिलाई जीत
140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बाबर आजम ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई। बाबर ने अपनी पारी में तीन लगातार चौके भी लगाए। कप्तान सलमान आगा ने 33 रन, जबकि ओपनर साहिबजादा फरहान ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाए। हालांकि पाकिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज शून्य पर आउट हुए। अयूब टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उमर अकमल की बराबरी की है। दोनों 10 बार डक पर आउट हुए हैं। अयूब ने यह आंकड़ा 49 पारियों में, जबकि अकमल ने 79 पारियों में हासिल किया था। साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश और लिजार्ड विलियम्स ने दो-दो विकेट झटके।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार