Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक …झूठ से कहीं अधिक ख़तरनाक होता है अर्ध्यसत्य, इससे अश्वत्थामा नहीं मरता, द्रोणाचार्य मारे जाते हैं।

राज्योत्सव की धुन में छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान भूले अफसरों नेताओ व छात्तीसगढ़ महतारी केनाम पर अपनी दुकानदारी चमकाने वाले महामानवों को भी रजत राज्योत्सव की बधाई शुभकामनाएं …
राज्योत्सव की बेला पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर की दीवार से लगी महतारी अदद रोशनी को तरसती छात्तीसगढ़ महतारी को देख दुःख हो रहा आखिर ये कैसा उत्सव है जिसमें जिम्मेदार मां को ही भूल गए ।
अमीर धरती के गरीब लोगों को रिझाने उत्सव मनाने छत्तीसगढ़ निर्माण की रजत जयंती मनाने 25 वां राज्योत्सव बढ़े धूम धाम से नाच गाने गीत संगीत की महफिलों के बीच चकाचौंध जगमगाती डिस्को लाइट डीजे के धुन , विकास की गाथा दिखाते सरकारी स्टालों के बीच बड़ी धूम धाम से राज्य से लेकर जिला मुख्यालय तक मनाया जा रहा है । बड़े बड़े मंच सजे है अतिथियों का सत्कार गुलदस्ते फूल माला के साथ हो रहा , मिनरल वाटर की बोतल और काजू किशमिश की प्लेटों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद के क्या ही कहने । कालेज ग्राउंड की चकाचौंध तैयारियों के बीच जिला प्रसाशन अपने कार्यालय की दीवारों को रंगीन झालर और लाइट से सजाना नही भुला और भूलता भी कैसे भवनों को सजाने के सरकारी फ़रमान था ।
कार्यक्रम की तैयारियों कार्यक्रम के अरुचिकर चयन के बीच बस एक बात भूल गया कि जिस छात्तीसगढ़ महतारी के नाम पर पूरा छात्तीसगढ़ उत्सव मना रहा है । कलेक्टर परिसर में कलेक्टर कार्यालय की दीवार से लग कर स्थापित की गई छात्तीसगढ़ महतारी को रोशन करना भूल गया । 1 नवम्बर को भुला तो भुला आज 2 नवम्बर को भी छात्तीसगढ़ महतारी को सजाने संवारने और रोशनी करने की जरूरत जिला प्रसाशन को महसूस नही हुई । कार्यालय की छत्तीसगढ़ महतारी अदद रोशनी को तरस रही । सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में आत्ममुग्ध प्रशासन छत्तीजगढ़ महतारी का सम्मान करना भूल गया।
विदित हो कि गत दिनों छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान से उपजे आक्रोश से हुई गाली गलौच , सन्तो , भगवान के अपमान से पूरा प्रदेश जल रहा बावजूद इसके किसी को छात्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की चिंता किसी को नही ना शासन प्रशासन को ना ही छात्तीसगढ़ महतारी के नाम से अपनी दुकानदारी चमकाने वाले कथितों को । क्षमा करना छत्तीसगढ़ महतारी इन अधर्मियों को …………
और अंत में :-
झूठ से कहीं अधिक ख़तरनाक होता है अर्ध्यसत्य,
इससे अश्वत्थामा नहीं मरता, द्रोणाचार्य मारे जाते हैं।
#जय_हो 2 नवम्बर 25 कवर्धा (छात्तीसगढ़)

  • Related Posts

    दिलचस्प साफगोइ गोविन्दा की मेरे लेट आने पर भी सहयोगी कलाकार कमाते थे वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कई साल पहले एक बार किसी बातचीत के दौरान पत्रकार के प्रश्न पर गोविंदा ने जवाब दिया था ‘हम फिल्मों में पैसा कमाने के लिये आते हैं, जनसेवा के लिये…

    Read more

    महानवमी पर कैसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा? जानें विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

    Shardiya Navratri 2026 Day 9: शारदीय नवरात्र के नौवें दिन यानी 19 अक्टूबर, सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. इस दिन महानवमी का पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?