Ro no D15139/23

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क वितरित की गईं उपयोगी पुस्तकें

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के कला केंद्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में लगाए गए विभागीय स्टॉलों में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टॉल में बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा पहुंचे। राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्टॉल का अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और प्रदेश के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदर्शनी, पोस्टर, पुस्तिकाओं और प्रकाशनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई गई। विभागीय स्टॉल पर युवाओं के लिए “जनमन”, “विकास की प्रगति” सहित कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया।
इन पुस्तकों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, नवीन योजनाओं की रूपरेखा, प्रमुख उपलब्धियों, राज्य के विकास क्रम, ग्रामीण उत्थान, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी संकलित है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने इन प्रकाशनों को अत्यंत उपयोगी बताया।
राज्योत्सव के दौरान जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने नागरिकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों को देखकर गर्व और उत्साह व्यक्त किया।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारी श्री अजित एक्का ने बताया कि विभाग का उद्देश्य शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को उपयोगी सूचना एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।
राज्योत्सव के अवसर पर विभागीय स्टॉल में आम नागरिकों, विद्यार्थियों और आगंतुकों की निरंतर भीड़ बनी रही, जिससे यह स्टॉल पूरे आयोजन का आकर्षण बना बड़ी संख्या में युवाओं को अध्ययन सामग्री वितरित किए गए।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम

    8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?