Ro no D15139/23

जनजातीय कर्मा लोक नृत्य महोत्सव, सीतापुर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

पारंपरिक जनजातीय लोक नर्तक दलों ने किया करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

अम्बिकापुर । आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के निर्देशानुसार आज सीतापुर विकासखंड मुख्यालय में उत्तर जनजातीय क्षेत्र जनजातीय कर्मा लोक नृत्य महोत्सव की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री शिव भरोस बेक, श्रीमती यासु बाई जिला पंचायत सदस्य, श्री विजय गुप्ता, श्री सुशील मरावी, जनपद सीईओ खुश्बू शास्त्री सहित अन्य जनपद सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सेक्टरों से कुल 10 लोकनृत्य दलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत पारंपरिक जनजातीय लोक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप ब्लॉक स्तरीय विजेता के रूप में चयनित दो दलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। ग्राम पंचायत कुनमेरा से रसिका कर्मा नृत्य दल, घुठियापारा, ग्राम पंचायत केरजु से चंदे आदिवासी कुरड़ कर्मा दल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राम सिंह ठाकुर द्वारा विजेता दलों को शील्ड, पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, ग्रामीणजन एवं स्थानीय कलाकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी