Ro no D15139/23

जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव बोरई पहुंचे कलेक्टर मिश्रा

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्र विकास पर की चर्चा
धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा 3 नवम्बर को जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव बोरई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए रणनीति बनाई एवं समस्याओं पर चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्षेत्र में विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति के संबंध में पूछा। कलेक्टर ने सरकारी समिति और बैंक सखी की भी जानकारी ली। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया की क्षेत्र मैं सहकारी समिति और बैंक न होने के कारण कियोस्क के माध्यम से लेनदेन किया जाता है।
कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य अमला मुख्यालय में रहे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही जाएगी। उन्होंने बोरई सिविल अस्पताल में एक ’’108’’ वाहन उपलब्ध करने की बात कही। जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत की समस्या बताने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि जनवरी माह तक सब स्टेशन शुरू हो जाएगा, जिससे इस समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बोरई से सिहावा मार्ग की बीटी और पैच वर्क करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
छात्रावास की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सीएएफ के भवन को लेकर उसमें हॉस्टल और स्कूल संचालित करने कहा। आवास निर्माण हेतु ले जा रहे रेत वाहनों पर कार्यवाही नहीं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जनपद सदस्य सोन राज वट्टी, सरपंच बोरई श्री माखन सलाम, उप सरपंच छबिलाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी