Ro no D15139/23

बिजली के मामले में अमर सोनी बने आत्मनिर्भर उपभोक्ता

*हर महीने 1500 रुपए की बचत से बेहतर हुआ घरेलू बजट*

रायपुर, 06 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने मानपुर विकासखंड के इरागांव निवासी अमर सिंह सोनी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्री सोनी पहले हर महीने 700 से 2000 रुपए तक का बिजली बिल भरते थे। लगातार बढ़ते बिलों से परिवार का बजट बिगड़ जाता था। लेकिन अब, सौर ऊर्जा ने उनके घर का खर्च घटाकर बचत को बढ़ा दिया है।

जुलाई 2025 में जब श्री सोनी ने विद्युत विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की कार्यशाला में भाग लिया, तब उन्हें योजना की जानकारी मिली। कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ दे रही हैं। इस योजना से प्रेरित होकर श्री सोनी ने तुरंत आवेदन किया और अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया।

अब उनके घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। हर महीने करीब 1000 से 1500 रुपये की बचत हो रही है। यह राशि अब उनके परिवार के अन्य आवश्यक खर्चों में उपयोग हो रही है। श्री सोनी ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब हमारी छत से ही मुफ्त बिजली बन रही है। इससे न केवल हमारा खर्च घटा है, बल्कि हम आत्मनिर्भर भी बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वास्तव में मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल घरेलू बचत को बढ़ाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है। सौर ऊर्जा के उपयोग से श्री सोनी का परिवार अब हरित ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बन गया है। आज अमर सिंह सोनी के जीवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सूरज की तरह उजाला फैला दिया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने किया सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान कलेक्टर ने दी नई पारी की शुभकामनाएं

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ शासकीय सेवा की एक लंबी और कर्तव्यनिष्ठ यात्रा पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में एक गरिमामयी विदाई सह…

    Read more

    जिले में साधना सप्ताह की शुरुआत, आधुनिक कौशल से लैस होंगे जिले के कर्मयोगी

      जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन शुरू…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत