Ro no D15139/23

’“वंदे मातरम्” के 150 वीं वर्षगांठ पर जिले में वर्षभर होंगे विविध कार्यक्रम’

’चार चरणों में संपन्न होंगे आयोजन’
अपर कलेक्टर ने बैठक लेकर दिया आवश्यक निर्देश

कोरबा, 06 नवम्बर 2025/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राज्य भर में वर्षभर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ मनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न आयोजनों की तैयारी की गई है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के माध्यम से देशभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
संस्कृति विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार यह आयोजन चार चरणों में संपन्न होंगें । पहला चरण 07 से 14 नवम्बर 2025, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तीसरा चरण 08 से 15 अगस्त 2026, चौथा चरण 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजि होगा।
पहले चरण का शुभारंभ 07 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश प्रदेश के सभी जिलों में प्रसारित किया जाएगा तथा जिलेभर में एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया जाएगा। इन आयोजनों के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों, जनपद स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर देशभक्ति गीत, नृत्य, निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, कवि सम्मेलन, लघु फिल्म प्रदर्शन सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही, प्रमुख गायकों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा “वंदे मातरम्” के विभिन्न स्वरूपों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए (ीजजचरूध्ध्ूूण्अंदकमउंजंतंउ150ण्पद) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल पर गीतों एवं संगीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध होगी, ताकि सामूहिक गायन में एकरूपता बनी रहे।
राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण
07 नवंबर को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से जिला कार्यालय, नया सभाकक्ष, कोरबा में किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन प्रसारित होने के पश्चात सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया जाएगा। उक्त अवसर पर संपूर्ण राज्य में एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया जाना निर्धारित है। अपर कलेक्टर श्री पटेल ने सभी विभागों को निर्देशानुसार आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया