Ro no D15139/23

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

कोरबा 06 नवंबर 2025/

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा लगातार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा  रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा,शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर  इमलीडुग्गू, सीतामणी तथा 15 ब्लाक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष तथा वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। उन्होंने दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणों तथा दस्तावेजों का सही रख रखाव पर ध्यान देने , सभी स्वास्थ्यगत व्यवस्थाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि करने, विद्युत व्यवस्था अच्छी रखने, अस्पताल तथा अस्पताल परिसर की साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में  एन.सी.डी, सिकलसेल, आयुष्मान भारत  किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक इत्यादि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन बेहतर ढ़ग से संचालित करने  तथा समस्त कार्यक्रमों की रिपोर्टिग समय पर आनलाईन तथा आफलाईन करने को निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सर्दी के मौसम में होने वाली बुखार, सर्दी-खांसी की संपूर्ण दवाएं स्वास्थ्य केन्द्रों में रखने , समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बेहतर ढ़ग से क्रियान्वयन करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी लोगों को देने , तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की  उपस्थिती तथा  निर्धारित समय पर कार्य संपादन करने एवं मुख्यालय में रहने का निर्देश दिये।

  • Related Posts

    Sun Transit 2026: 17 अक्टूबर से शुरू होगी इन 4 राशि वालों की तरक्की, जानें करियर पर क्या पड़ेगा असर

    Sun Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शाम 7 बजकर…

    Read more

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया