Ro no D15139/23

धान खरीदी की सतर्क मोबाइल ऐप से होगी निगरानी खरीदी केंद्रों से धान भरे गाड़ियों के आवागमन पर जीपीएस से रखी जाएगी नजर

अवैध धान खरीदी बिक्री पर होगी कड़ी कार्यवाही
अपर कलेक्टर श्री साहू ने धान उपार्जन की तैयारियों के प्रशिक्षण बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
समितियों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने किया निर्देशित
15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

जशपुरनगर 08 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी को लेकर आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने की। उन्होंने जिले में धान उपार्जन कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण कर ली जाएं। अपर कलेक्टर ने धान उपार्जन में संलग्न नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि खरीदी प्रारंभ होने से पहले माप-तौल यंत्र, बारदाने, किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सीसीटीवी, इंटरनेट एवं परिवहन व्यवस्था आदि पूरी तरह से तैयार रहें। अपर कलेक्टर ने कहा कि इस बार धान खरीदी की संपूर्ण निगरानी सतर्क मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी। इसमें धान खरीदी केंद्रों से धान लोड होकर जाने वाले गाड़ियों की लोडिंग के पहले और लोडिंग के बाद की फोटो सतर्क ऐप में अपलोड की जाएगी। साथ ही वाहन की राइस मिल तक जाने की रूटवार जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत एवं समस्या का सतर्क ऐप के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी कर त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क मोबाइल एप्लीकेशन उनके मोबाइल में डाउनलोड कराया गया। साथ ही उसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षण बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, विपणन अधिकारी, कृषि विभाग, सहकारी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर कलेक्टर श्री साहू ने बैठक में कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र में सहकारी समितियों, विपणन संघ, नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग और सहकारी बैंक के अधिकारी समन्वयपूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अवैध धान की खरीदी बिक्री होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निगरानी के लिए नोडल अधिकारी सहित उड़न दस्ता दल का भी गठन किया गया है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर ने कहा कि खरीदी के दौरान प्रतिदिन की स्थिति की समीक्षा कर कोई भी समस्या होने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी हो। खरीदी के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी उपार्जन कार्य में लगाई गई है, उन्हें स्पष्ट निर्देश और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं ताकि खरीदी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

  • Related Posts

    किसानों की आय बढ़ाने एफपीओ होंगे और मजबूत मूल्य संवर्धन व डिजिटल बाजार से जुड़ेंगे उत्पाद डीएमसी बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश आत्मनिर्भर एवं व्यवसायोन्मुख किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण पर जोर

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से…

    Read more

    14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम  “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर