Ro no D15139/23

उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य होगा वंदे मातरम्, सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम अनिवार्य किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “राष्ट्रगीत वंदे मातरम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, इस गीत को हर स्कूल और कॉलेज में सार्वजनिक रूप से गाया और सुनाया जाना चाहिए. यह सभी के लिए आवश्यक है.”
सीएम योगी ने आगे कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले कारकों की पहचान करनी होगी. हमें उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करना होगा ताकि भविष्य में भारत की अखंडता को चुनौती देने वाले कोई जिन्ना पैदा न हो सकें. आज की एकता यात्रा व्यापक जनजागरण का आह्वान कर रही है.’
वंदे मातरम केवल एक शब्द नहीं, मंत्र है
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य किया जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वंदे मातरम केवल एक शब्द नहीं है – यह एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है और एक पवित्र संकल्प है. उन्होंने यह भी कहा था कि वंदे मातरम मां भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा था कि यह शब्द हमें हमारे इतिहास से जोड़ता है, हमारे वर्तमान को आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को यह विश्वास दिलाने का साहस देता है कि कोई भी संकल्प पूर्ण होने से परे नहीं है, कोई भी लक्ष्य हमारी पहुंच से परे नहीं है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज से एकता यात्रा कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं…अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर की तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. सरदार पटेल भारत के अखंडता के शिल्पी हैं.”

  • Related Posts

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    इतिहास और हालिया हटनाओं पर नजर डालें तो हम पाएंगे कि जब भी किसी आंदोलन और प्रदर्शन में अनशन किया गया, सरकारें झुकी हैं. बात चाहे आजादी के आंदोलन की…

    Read more

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता की मां ने कहा कि जब तक सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी