Ro no D15139/23

पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के आवास में लगा पीएम सूर्यघर अब बिजली के बिल से मिलेगी राहत

कोरबा, 10 नवम्बर 2025/
कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पतरापाली में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के घर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर प्लेट स्थापित की गई है। इस योजना से अब उन्हें बिजली बिल के बोझ से राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न पीएम जनमन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पतरापाली के निवासी बंधन सिंह को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया है।
बंधन सिंह, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने बताया कि पहले उन्हें अधिक बिजली बिल आने से परेशानी होती थी। कई बार एक साथ कई माह का बिल जमा करना कठिन हो जाता था। लेकिन पीएम सूर्यघर योजना से जुड़ने के बाद उनके घर में सोलर प्लेट लगाई गई है, जिससे अब बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है और खुशी है कि आने वाले दिनों में बिजली बिल में भी राहत भी मिलेगी। बंधन सिंह की पत्नी परदेशीन बाई ने बताया कि अब उन्हें घर में पर्याप्त रोशनी और सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए वरदान साबित हुई है।
राज्य शासन द्वारा वनांचल एवं दूरस्थ अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम सूर्यघर योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को सस्ती एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है।
  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया