Ro no D15139/23

प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता हेतु कोरबा में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण आयोजित

कोरबा, 08 नवम्बर 2025/

जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में आधुनिक एवं पारदर्शी पद्धति से कार्य संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

सामान्य प्रशासन विभाग से आए प्रोजेक्ट इंजीनियर श्री हिमांशु तम्बोली, श्री जावेद अख्तर तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-ऑफिस प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
कलेक्टर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली के तहत ई-फाइल सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे शासकीय कार्यों में गति, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। इस प्रणाली के माध्यम से नस्तियों का संचालन त्वरित होगा, साथ ही समय और कागज की बचत भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ई-फाइल की ट्रैकिंग सुविधा से यह आसानी से ज्ञात किया जा सकेगा कि कोई फाइल कहां लंबित है, जिससे कार्य संस्कृति में जवाबदेही बढ़ेगी। ई-फाइल निर्माण हेतु विंडोज 10 और स्कैनर अनिवार्य होगा। फाइलें केवल यूनिकोड फॉन्ट में टाइप की जाएंगी, कृति देव फॉन्ट का उपयोग नहीं किया जाएगा। फेयर ई-फाइल हरे रंग की होगी और इसे डिलीट नहीं किया जा सकेगा। ई-फाइल में आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए जा सकेंगे तथा इसे ई-साइन या डिजिटल सिग्नेचर से प्रमाणित किया जाएगा। कार्यशाला में ट्रांसफॉर्मेशनल जर्नी, फाइल मैनेजमेंट सिस्टम, नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम और आउटकम आधारित प्रशासन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव, एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल परिवर्तन और सुशासन को नई दिशा मिलेगा।

  • Related Posts

    गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित  43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

      कोरबा 13 मई 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ग्राम पंचायत गिधौरी में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया।…

    Read more

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      कोरबा 13 मई 2026/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.15 तक जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका