Ro no D15139/23

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ कोरबा नगर में 13 मार्च को यूनिटी मार्च का होगा भव्य आयोजन

जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से “यूनिटी मार्च” में उत्साहपूर्वक शामिल होने हेतु किया गया आग्रह

कोरबा 11 नवम्बर 2025/
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ 13 नवम्बर 2025 दिन गुरुवार को “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना है। राज्यसभा सांसद राजा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम विभाग श्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं, माय भारत, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स, विभिन्न खेल संघ, खिलाड़ी एवं जिले के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस एकता यात्रा में शामिल होंगे।
यूनिटी मार्च का शुभारंभ प्रातः 09 बजे 15 ब्लॉक स्थित पटेल सामुदायिक भवन से किया जाएगा। यह यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक, अटल परिसर, जैन मंदिर बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक, घंटाघर, सुभाष चौक होते हुए कोसाबाड़ी स्थित श्री लालबहादुर शास्त्री चौक में संपन्न होगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिले के सभी बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से “यूनिटी मार्च” में उत्साहपूर्वक सहभागिता हेतु सादर आग्रह किया गया है, ताकि सरदार पटेल जी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) रंग-बिरंगी दीवारों से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बरपाली के नौनिहालों को मिला सुरक्षित माहौल और सीखने का अवसर सुरक्षित छत और रंगीन दीवारों ने बदला माहौल, बरपाली आंगनबाड़ी में बढ़ी नौनिहालों की उपस्थिति

    पीएम स्वनिधि ऋण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े अश्वनी दास माणिकपुरी फास्ट फूड दुकान शुरू कर व्यवस्थित रूप से चला रहे व्यवसाय कोरबा 07 अक्टूबर 2026,/पीएम स्वनिधि योजना के तहत…

    Read more

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस