Ro no D15139/23

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ कोरबा नगर में यूनिटी मार्च का आयोजन आज

कोरबा 12 नवम्बर 2025/

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ 13 नवम्बर  गुरुवार को “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना है। राज्यसभा सांसद राजा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम विभाग श्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं, माय भारत, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स, विभिन्न खेल संघ, खिलाड़ी एवं जिले के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस एकता यात्रा में शामिल होंगे।
यूनिटी मार्च का शुभारंभ प्रातः 09 बजे 15 ब्लॉक स्थित पटेल सामुदायिक भवन से किया जाएगा। यह यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक, अटल परिसर, जैन मंदिर बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक, घंटाघर, सुभाष चौक होते हुए कोसाबाड़ी स्थित श्री लालबहादुर शास्त्री चौक में संपन्न होगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिले के सभी बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से “यूनिटी मार्च” में उत्साहपूर्वक सहभागिता हेतु सादर आग्रह किया गया है, ताकि सरदार पटेल जी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार