Ro no D15139/23

प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बस्तर संभाग में जल प्रदाय व्यवस्था को दुरुस्त करने दिए निर्देश

जगदलपुर 12 नवंबर 2025/  प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री ओंकेश चन्द्रवंशी ने बुधवार को स्थानीय परिक्षेत्र कार्यालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान बस्तर अंचल में पेयजल प्रदाय व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में प्रगतिरत योजनाओं को तेजी के साथ संचालित कर जल्द पूर्ण किया जाए। साथ ही अंदरूनी ईलाके के आवश्यकता वाले बसाहटों में स्वीकृत हैंडपंप स्थापना कार्य को सुनिश्चित किया जाए। वहीं सुधार योग्य जल प्रदाय योजनाओं का मरम्मत कर समुचित संधारण किया जाए।
प्रमुख अभियंता ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में अद्यतन प्रगति नहीं लाने वाले तथा काम बंद रखने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध पेनाल्टी लगाने सहित ब्लेक लिस्टेड की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए नियमित तौर पर फील्ड भ्रमण कर मॉनिटरिंग किए जाने सहित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के मानकों का अनुपालन करवाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय कार्य एवं जल जीवन मिशन के जल प्रदाय योजनाओं, बसाहटों की आबादी के अनुरूप नवीन सोलर ड्यूल पंप स्थापना, एफएटीसी की क्रियाशीलता को देखते हुए हर घर सर्टिफिकेशन, जल जीवन मिशन योजना के कार्यों को पूर्ण करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देने इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एसएन पाण्डे, मुख्य अभियंता श्री जीएल लखेरा  सहित अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मंडरिया एवं श्री बीएन भोयर सहित बस्तर संभाग के सातों जिला के कार्यपालन अभियंता जगदलपुर श्री एचएस मरकाम बीजापुर श्री एसआर नेताम, दंतेवाड़ा श्री निखिल कवंर, सुकमा श्री विनोद कुमार राम, कोंडागांव श्री एसएन पाण्डेय, नारायणपुर श्री एसके वर्मा और श्री मेकेनिकल खण्ड जगदलपुर श्री बुद्धदेव जोशी तथा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी