Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से दुलदुला में  दो सड़कों का होगा निर्माण

ग्रामीण संपर्क को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 6 ग्रामों के दो हजार जनसंख्या सीधे होंगे लाभान्वित

जशपुरनगर 15 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृतियाँ तेजी से प्रदान की जा रही हैं तथा स्वीकृत कार्यों का निर्माण भी  द्रुत गति से जारी है। नए पहुंच मार्गों के निर्माण से दूरस्थ गाँव अब शहरों से सुदृढ़ रूप से जुड़ सकेंगे, जिससे लोगों के दैनिक जीवन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण संपर्क और अधिक मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से छेड़डाढ़ से टुकुटोली 5.13 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क तथा 5 करोड़ 95 लाख की लागत से ठूठीआम्बा से कादोपानी झारखंड पहुंच मार्ग तक 5.70 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए निविदा स्वीकृत कर दी गई है। इन दोनों सड़क मार्गों के बीच लगभग 6 ग्राम पंचायतें स्थित हैं, जिनमें करीब 2,000 की आबादी निवास करती है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम