Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश

सांसद राधेश्याम राठिया ने धान खरीदी का किया शुभारंभ
सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम का धान तौलाई की गई
गंगा राम ने पहले टोकन कटाया
किसानों की सुविधा के लिए जिले में 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है

जशपुरनगर 15 नवंबर 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने आज जशपुर विकास खंड गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया जिले मे आज से धान खरीदी  शुरू हो गया है।
सांसद श्री राठिया और विधायक  जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने जशपुर विकास खंड के ग्राम झीलिंग के किसान श्री गंगा राम यादव को फूल माला और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सांसद की उपस्थिति में  किसान गंगाराम के धान की तौलाई भी करवाया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी और खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिले में किसानों की सुविधा के लिए 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है।धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम