Ro no D15139/23

सिकल सेल रोग की देखभाल एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एवं यूनिसेफ के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सिकल सेल बीमारी पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में सिकल सेल रोग की देखभाल एवं प्रबंधन संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन संगवारी संस्था से डॉ. बैधनाथ देबनाथ द्वारा किया गया। उन्होंने सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग, निदान की पुष्टि,हाइड्रोक्सी यूरिया के उपयोग एवं खुराक के निर्धारण तथा संकट की स्थिति में प्रारंभिक देखभाल के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और उचित उपचार से सिकल सेल रोग के दुष्प्रभावों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों से आए 110 स्वास्थ्यकर्मियोंकृबीएमओ, एमओ, सीएचओ, आरएचओ, नर्सें, फार्मासिस्ट, एमएलटी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने सिकल सेल रोग की रोकथाम, प्रबंधन एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने संबंधी तकनीकी ज्ञान अर्जित किया। संगवारी संस्था से ज्योतिरादित्य एवं विक्रम प्रामाणिक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय योगदान दिया। प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को सिकल सेल रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया।

  • Related Posts

    गांव के सपनों से वैश्विक नेतृत्व तक : कृषि विद्यार्थियों को मिली सफलता की नई राह

      सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय कुरूद में प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन धमतरी, 29 सितंबर 2026।// गांव की मिट्टी से जुड़े सपनों को यदि ज्ञान, मेहनत, निरंतर सीखने…

    Read more

    दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं

      कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी ​रायपुर,29सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग