Ro no D15139/23

दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं

कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी

​रायपुर,29सितंबर 2026/

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में नारायणपुर जिला प्रशासन का ‘सेवा संकल्प अभियान’ मील का पत्थर साबित हो रहा है।
जिले के अत्यंत दूरस्थ एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र अबूझमाड़ में ‘सेवा सेतु’ शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को ग्राम पंचायत कुतुल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाते हुए अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न दस्तावेजी सेवाओं का लाभ उठाया।
​इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, उसमें आवश्यक संशोधन कराने, आधार कार्ड प्राप्त करने तथा जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराने जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान कुल 27 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए, 15 लोगों के आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट किए गए, 112 ग्रामीणों को तैयार आधार कार्ड वितरित किए गए और 155 नवजात व बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।
​अबूझमाड़ का क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और दूरस्थ होने के कारण यहां के निवासियों के लिए शासकीय कार्यालयों तक पहुंचना हमेशा एक बड़ी चुनौती रहा है। लंबी दूरी, आवागमन के सीमित साधन और समय की कमी के कारण कई ग्रामीण अपने आवश्यक दस्तावेज नहीं बनवा पाते थे। सेवा सेतु शिविरों के जरिए गांव के पास ही ये सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों को दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर लगाने, आवागमन में लगने वाले समय और आर्थिक व्यय से बड़ी राहत मिली है।
​जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद कोई भी पात्र नागरिक बुनियादी दस्तावेजों और शासकीय सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे। इन शिविरों के माध्यम से न केवल दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मिल रही इन सुविधाओं से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संपर्क स्थापित हुआ है, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और गहरा हो रहा है। आने वाले समय में भी अबूझमाड़ के अन्य दूरस्थ अंचलों तक आवश्यक शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    माता-पिता का साया छिना, तो जिम्मेदारियों ने थामा हाथ

    अनुकंपा नियुक्ति से हिमांशी के जीवन में लौटी उम्मीद, अब छोटे भाई युवराज के भविष्य को संवारने का संकल्प धमतरी, 29 सितंबर 2026। जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं,…

    Read more

    अटल आवास में प्लास्टर गिरने की घटना पर नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

      जर्जर आवास से अन्यत्र शिफ्ट होने की समझाइश, नवीन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने की पहल धमतरी, 29 सितंबर 2026। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 स्थित अटल आवास भवन…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग