Ro no D15139/23

नई सोच का नया आयाम, पाम ऑयल खेती से बनाई नई पहचान अनिल कोर्राम ने

रायपुर, 19 नवंबर 2025/ दक्षिण बस्तर के शांत ग्रामीण इलाके में रहने वाले युवा किसान अनिल कोर्राम आज प्रगतिशील खेती का प्रेरक उदाहरण बन गए हैं। विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम श्यामगिरी निवासी अनिल ने 12 वीं तक पढ़ाई के बाद परिवार की तरह धान और पारंपरिक फसलों की खेती की। लेकिन समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि पारंपरिक फसलों से होने वाली सीमित आय से परिवार का बेहतर भविष्य सुनिश्चित नहीं हो सकता। अनिल की पाम ऑयल खेती देखकर आसपास के किसानों जैसे मनतरू हुंगा, बुधरू और सुको ने भी अपनी 5-5 एकड़ भूमि में पाम ऑयल की खेती शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र में नई खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है।

इसी दौरान ग्राम पंचायत की एक बैठक में उन्हें पाम ऑयल की आधुनिक और लाभकारी खेती की जानकारी मिली। अनिल के लिए यह फसल बिल्कुल नई थी, लेकिन जानकारी सुनने के बाद उन्होंने इसे आजीविका का नया विकल्प मानकर अपनाने का निर्णय लिया। इंटरनेट और यूट्यूब के माध्यम से उन्होंने देश के अन्य राज्यों में पाम ऑयल की सफल खेती के उदाहरण भी देखे, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हुआ।

*अनिल ने किया 15 एकड़ खेत में 858 पाम ऑयल पौधरोपण*

अनिल सीधे उद्यानिकी विभाग पहुंचे और विशेषज्ञों से विस्तार से चर्चा की। विभाग की सलाह और सहयोग के आधार पर अगस्त 2025 में उन्होंने अपने 15 एकड़ खेत में 858 पाम ऑयल पौधों का रोपण किया। इसके लिए उन्होंने 62 हजार रुपये का अपना अंशदान दिया। उद्यानिकी विभाग ने उनके खेत में फेंसिंग और बोरवेल की सुविधा भी स्वीकृत की, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। आज उनके खेत में पाम ऑयल के पौधे तेजी से बढ़ रहे हैं और वे साथ ही धान की खेती भी कर रहे हैं।

*25 से 30 साल तक उत्पादन देती है पाम ऑयल*

अनिल बताते हैं कि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पाम ऑयल पौधे तीसरे या चौथे वर्ष से फल देना शुरू कर देते हैं। इसका फल छिंद जैसा दिखता है और बाजार में इसकी कीमत 18 से 20 रुपये प्रति किलो तक रहती है। यह फसल 25 से 30 साल तक लगातार उत्पादन देती है। प्रति हेक्टेयर लगभग 20 टन उपज मिलने का अनुमान है, जिससे किसानों को हर साल 2.5 से 3 लाख रुपये तक की आय हो सकती है। यह जानकारी अनिल के लिए नई उम्मीद लेकर आई और उन्होंने महसूस किया कि यह निर्णय उनके पूरे परिवार का भविष्य बदल सकता है।

*224.39 हेक्टेयर में 97 किसानों ने किया पाम ऑयल पौधरोपण*

उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में पाम ऑयल को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना के अंतर्गत जिले को 400 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इसके विरुद्ध 536 हेक्टेयर में 256 किसानों का चयन किया जा चुका है। अब तक 224.39 हेक्टेयर क्षेत्र में 97 किसानों के खेतों पर पौधरोपण पूरा किया जा चुका है। विकासखंडवार रोपण इस प्रकार है- दंतेवाड़ा में 36.52 हे. (21 किसान), गीदम में 13.24 हे. (08 किसान), कुआकोंडा 108.44 हे. (45 किसान) और विकासखण्ड कटेकल्याण में 66.19 हे. (23 किसान) पाम ऑयल की खेती की जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा अनुदान
योजना अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर पौधों पर 29 हजार रुपये, नलकूप पर 77 हजार रुपये, ड्रिप सिंचाई पर 31 हजार 399 रुपये, अंतरवर्तीय फसल पर 5,250 रुपये और रखरखाव पर 5 हजार 250 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ निधि से फेंसिंग पर 49 हजार 037 रुपये, ट्यूबवेल पर 82 हजार 350 रुपये तथा ड्रिप पर 7 हजार 771 रुपये प्रति हेक्टेयर सहायता दी जा रही है।

*उत्साही किसानों को सफलता की राह दिखाता अनिल*

सरकार द्वारा पाम ऑयल क्रय हेतु प्री यूनिक एशिया लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और नियमित आय सुनिश्चित होगी। अनुमान के अनुसार यह फसल प्रति हेक्टेयर 2.50 से 3 लाख रुपये तक की आय दे सकती है। यह सच है कि आज के दौर में प्रगतिशील सोच और नई फसलों को अपनाने का उत्साह ही किसानों को सफलता की राह दिखाता है। अनिल कोर्राम इस नई सोच के सशक्त उदाहरण बनकर न केवल अपने परिवार का भविष्य बदल रहे हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों को नई दिशा दे रहे हैं।

  • Related Posts

    एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

    एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन *कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलें बनेंगी…

    Read more

    सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न समय पर मिल रही कृषि आदान सामग्री

      रायपुर. 24 जून 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश