Ro no D15139/23

यूथ हब भांसी के सहयोग से साहिल तामो बना आत्मनिर्भर

रायपुर, 19 नवंबर 2025/ दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा तहसील बचेली के ग्राम भांसी में प्रारंभ किए गए यूथ हब ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी पहल से ग्राम बड़े कमेली के 19 वर्षीय साहिल तामो भी आज स्वावलंबी बन चुके हैं। कृषक परिवार से आने वाले साहिल की इच्छा थी कि वे स्वयं के पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर जीवन शुरू करें। घर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने 10 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भांसी में संचालित यूथ हब में पंजीयन कराया और टीम के समक्ष किराना दुकान शुरू करने की इच्छा व्यक्त की।

*साहिल बना युवाओं का प्रेरणा स्रोत*

साहिल की रुचि और योजना को देखते हुए यूथ हब द्वारा उन्हें 50 हजार रुपये का बिजनेस लोन, बिजनेस प्लान तैयार करने में सहयोग, दुकान प्रबंधन के तरीकों की जानकारी तथा प्रारंभिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके फलस्वरूप साहिल ने अपने ग्राम में सफलतापूर्वक एक छोटा किराना दुकान शुरू कर लिया है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि वे बेरोजगारी से भी मुक्त हो पाए हैं। साहिल का प्रयास क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यूथ हब भांसी की यह पहल प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन और समर्थन मिलने पर युवा अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी