Ro no D15139/23

आरटीआई पर पंचायत अधिकारियों को दिया जाएगा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

  सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आयोग को पत्र के माध्यम से प्राप्त होने वाले द्वितीय अपील और शिकायत के प्रकरणों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से सर्वाधिक मामले आने के कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया है। विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की यह आवश्यकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि 6 जून 2025 की स्थिति में लंबित प्रकरणों की संख्या 14,854 है। इसी अत्यावश्यकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित वेबपोर्टल https://rtionline.cg.gov.in  के संबंध में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के प्रथम अपीलीय अधिकारियों और जनसूचना अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार 27 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे से कार्यालय कमिश्नर बस्तर के शक्ति सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। अतः उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं समस्त उप संचालक पंचायत के साथ-साथ संबंधित अपीलीय अधिकारी, जनसूचना अधिकारी को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटान और सूचना के अधिकार के प्रति अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाई जा सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार