Ro no D15139/23

नई दिल्ली में सम्मानित

जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, नई दिल्ली द्वारा पूर्वी क्षेत्रकृजिला श्रेणी में धमतरी जिला को “जल संचय जनभागीदारी 1.0” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सी. आर. पाटिल द्वारा कलेक्टर श्री अबिनाश  मिश्रा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित जिला धमतरी के डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम को प्रदान किया गया।
9166 जल संरक्षण कार्यों का सत्यापन
जिले में जल संचय जनभागीदारी 1.0 के तहत 9,166 कार्य पूर्ण किए गए। इन कार्यों का निरीक्षण एवं सत्यापन भारत सरकार की टीम द्वारा धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों में किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यों की जानकारी लेटदृलॉन्ग तथा फोटोग्राफ सहित प्रदान की गई।
अमृत सरोवरों से बढ़ा जलस्तर
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में जिले में 102 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। इन सरोवरों से न केवल भू-जल स्तर में वृद्धि हो रही है, बल्कि किसानों एवं पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है। सरोवरों में मछली पालन से स्व-सहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
सोकपिट निर्माण और वाटरशेड कार्य
जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पाँच-पाँच सोकपिट निर्माण कार्य कराए गए हैं, जिससे नलकूपों से निकलने वाले अपव्यय जल को भूमि में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा रहा है।
इसके अलावा, 19 ग्राम पंचायतों में वाटरशेड योजनांतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्य संपादित किए गए। वन विभाग के सहयोग से वन क्षेत्रों में भूमि एवं जल संरक्षण गतिविधियाँ भी संचालित की गईं। इन कार्यों में मनरेगा, पंचायत विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग तथा वाटरशेड विभाग का समन्वित सहयोग प्राप्त हुआ।
महानदी प्रवाह क्षेत्र का पुनरुद्धार
“मां” अभियान के तहत जिले में महानदी के जल प्रवाह क्षेत्र का 2 मई 2025 से 18 जून 2025 तक पुनरुद्धार कार्य कराया गया। इस दौरान 12 किलोमीटर नदी क्षेत्र में साफ-सफाई, गाद निकासी एवं मेड़ बंधान जैसे कार्य किए गए। महानदी से लगे 08 ग्रामों में प्रवाह क्षेत्र का सुधार किया गया तथा नदी किनारे 5,000 नारियल पौधों का रोपण किया गया।
लगभग 600 घंटे के श्रमदान से महानदी को पुनर्जीवित करने का उल्लेखनीय कार्य किया गया।
धमतरी जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों तथा जनभागीदारी से किए गए ये कार्य जल संरक्षण के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट मॉडल के रूप में सामने आए हैं, जिसके लिए जिले को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी में पशुओं को ’हीट स्ट्रोक’ से बचाने पशुपालन विभाग ने जारी की एडवायजरी पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

      अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2026/  सरगुजा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों और किसानों के लिए  एडवायजरी जारी की है। अतिरिक्त उपसंचालक…

    Read more

    हीट वेव की चेतावनीः स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें स्वास्थ्य विभाग  द्वारा आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील

      अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2026/  जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं आगामी दिनों में हीट वेव (लू) की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला सरगुजा द्वारा आम नागरिकों से…

    Read more

    NATIONAL

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज