Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया नरहरपुर, अमोड़ा व चवांड़ धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज तहसील मुख्यालय नरहरपुर सहित चवांड़ तथा अमोड़ा के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में जरूरी मूलभूत सुविधाएं, किसानों को टोकन का आबंटन और धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। धान उपार्जन केन्द्र नरहरपुर में उन्होंने किसानों से चर्चा की इस दौरान कृषकों ने बारदाने की कमी की बात कही। इस पर कलेक्टर ने पुराने बारदानों की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए। इसी तरह अमोड़ा में धान बेचने आए किसानों के लिए पेय जल की व्यवस्था करने के निर्देश समिति प्रबंधक को देते हुए कहा कि किसानों हितों को सर्वाेपरि रखते हुए केंद्रों में छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम चवांड़ के धान खरीदी पहंुचे जहां पर स्थानीय सरपंच द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही किसानों की मांग पर खरीदे गए धान की समुचित सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग कराने के लिए प्रबंधक को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहंुचे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जाए।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांकेर   अरुण वर्मा, खाद्य निरीक्षक   जे.जे. नायक, जिला विपणन अधिकारी सहित मैदानी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बकावंड के पांच गांवों में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

        जगदलपुर 30 जून 2026/बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम जैतगिरी, सरगीपाल, गिरोला, डुरकाबेड़ा और बदलावंड में विगत दिवस जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर…

    Read more

    विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण के लिए राज्य शासन का बड़ा कदम तीन प्रमुख विभागों को दिए निर्देश

    जगदलपुर 30 जून 2026/ राज्य शासन द्वारा राज्य में विशेष आवश्यकता वाले इन बच्चों की सही पहचान, उनके प्रामाणिक सत्यापन और अद्यतन डेटा संकलन के लिए इस वृहद सर्वेक्षण अभियान की…

    Read more

    NATIONAL

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी