Ro no D15139/23

न कोई लुक टेस्ट, न ट्रायल्स और न ही एक्सपेरीमेंट… तो फिर ‘द फैमिली मैन 3’ को कैसे मिला विलेन रुकमा?

मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन 3’ में जयदीप अहलावत ने खूंखार विलेन रुकमा का किरदार निभाकर एक बार फिर पूरी लाइमलाइट लूट ली है। लेकिन, क्या आप जानते हैं मेकर्स को उनका ये रुकमा वाला लुक कैसे मिला? नहीं तो चलिए बताते हैं।

स्पाई-थ्रिलर ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन अब दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। पहले ही सीजन से ये सीरीज दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है और अब इसके तीसरे सीजन को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के अपने किरदार से तारीफें हासिल की तो वहीं शारिब हाशमी भी जेके के अपने किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करने में पीछे नहीं रहे। लेकिन, इस बार अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह है सीरीज का नया विलेन ‘रुकमा’, ये किरदार सीरीज में जयदीप अहलावत ने निभाया है और इस किरदार के लिए खूब तारीफें भी लूट रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मेकर्स को जयदीप अहलावत का रुकमा वाला लुक कैसे मिला? नहीं तो चलिए आपको रुकमा के लुक के पीछे की कहानी बताते हैं, जिसके बारे में खुद डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके ने बात की है।

द फैमिली मैन 3 को कैसे मिला रुकमा?

अलग-अलग किरदारों और लुक में छाने वाले जयदीप अहलावत ‘द फैमिली मैन 3’ में एक ड्रग डीलर रुकमा बने हैं, जो नॉर्थ-ईस्ट का सबसे बड़ा ड्रग डीलर है। लंबे बाल और ढीले-ढाले कपड़े, जयदीप अहलावत का ये लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन, जहां आमतौर पर मेकर्स हर किरदार के लिए लुक टेस्ट करते हैं तो वहीं जयदीप अहलावत के रुकमा वाले किरदार के लिए मेकर्स को ऐसा कुछ नहीं करना पड़ा। बल्कि, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालते-खंगालते ही मेकर्स को द फैमिली मैन 3 का नया विलेन रुकमा मिल गया।

राज एंड डीके ने खोला राज

एनडीटीवी से बात करते हुए डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके ने द फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत के लुक पर भी बात की। उन्होंने बताया कि रुकमा के लुक के लिए उन्हें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी। न तो कोई लुक टेस्ट, न ट्रायल्स और न ही कोई एक्सपेरिमेंट। वह जब जयदीप अहलावत का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाल रहे थे तो उन्हें एक्टर का एक पोस्ट दिखा, जिसमें उनका लुक देखने के बाद उन्हें समझ आ गया कि क्या करना है।

इंस्टाग्राम पर मिला रुकमा का लुक

डीके ने इसके बारे में बात करते हुए कहा- ‘जयदीप ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जो उन्होंने कभी खिंचवाई होगी। उन्हें हमने लास्ट टाइम पाताल लोक में हाथीराम के किरदार में देखा था और हम उनके बारे में सोच रहे थे। हमें एक ऐसा लुक चाहिए था, जो पाताल लोक के हाथीराम चौधरी से एकदम अलग हो। इसी दौरान मेरी टीम ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो ढूंढ निकाली, जिसे देखने के बाद हमें लगा कि बस ऐसा ही लुक चाहिए और हमें रुकमा के लिए लुक मिल गया। मैं जब उनसे मिला तो वो पिक्चर दिखाई और कहा, हम आपको ये लुक देंगे। तब शायद उनके दिमाग में ये चल रहा था कि अब फिर बाल बढ़ाने पड़ेंगे।’

जयदीप अहलावत को नहीं पसंद विग

जयदीप अहलावत ने कहा- ‘हां, मुझे यही लग रहा था कि फिर बाल बढ़ाने पड़ेंगे। लेकिन, ये शेड्यूल के हिसाब से बिलकुल भी मुमकिन नहीं था। काफी चर्चा के बाद हमने तय किया कि विग ट्राय करेंगे। लेकिन, मुझे विग बिलकुल पसंद नहीं है। ये बहुत पेनफुल होती है। इतना पसीना आता है… लेकिन फिर हमने वही किया। विग के साथ ही आगे बढ़े।’

  • Related Posts

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

    रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम