Ro no D15139/23

अंबानी लेडीज का फिर दिखा स्वैग, लहंगे में राधिका तो चमचमाती साड़ी में दिखा श्लोका और नीता अंबानी का रॉयल अंदाज

कोई भी इवेंट हो, अंबानी फैमिली जहां भी होती है हर तरफ बस उन्हीं के चर्चे होते हैं। खासतौर पर अंबानी फैमिली की लेडीज का स्वैग हर इवेंट में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन होता है। अब हाल ही में ग्लोबल पीस ऑनर 2025 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

अंबानी फैमिली कहीं हो और उनकी चर्चा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। अंबानी फैमिली के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं पर भी लोगों की नजर बनी रहती है। अंबानी फैमिली की लेडीज अपने स्टाइल और रॉयल अंदाज से हमेशा लोगों के दिल जीत लेती हैं। जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं, अपने एलिगेंस और सिम्पलिसिटी से चर्चा का विषय बन जाती हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में अंबानी परिवार के सभी सदस्य मुकेश अंबानी-नीता अंबानी, आकाश अंबानी-श्लोका मेहता और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट दिव्याज फाउंडेशन और अमृता फडणवीस द्वारा होस्टेड ग्लोबल पीस ऑनर 2025 सेरेमनी में पहुंचे, जो मुंबई में आयोजित किया गया था। यहां तीनों अंबानी लेडीज एक से बढ़कर एक लुक में नजर आईं।

ट्रेडिशनल लुक में छाईं अंबानी लेडीज

अंबानी परिवार की तीनों महिलाएं नीता अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने इस इवेंट के लिए पारंपरिक आइवरी आउटफिट चुने और तीनों के ही लुक अब चर्चा में बने हुए हैं। इवेंट में जहां नीता अंबानी, मुकेश अंबानी के साथ पहुंचीं, वहीं श्लोका, आकाश अंबानी के साथ और राधिका अनंत अंबानी के साथ पहुंचीं। इसके बाद सभी ने पैप्स के लिए पोज भी दिए। इस दौरान राधिका और अनंत के साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दिए, जो जोधपुरी ब्लैक एंड व्हाइट सूट में दिखाई दिए।

नीता अंबानी का लुक

नीता अंबानी, मुकेश अंबानी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने इस खास मौके के लिए आइवरी रंग की साड़ी चुनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और रॉयल वाइब दे रही थीं। छह गज की यह खूबसूरत साड़ी पर चिकनकारी कढ़ाई के साथ एप्लिक वर्क,स्कैलप्ड बॉर्डर और भारी कढ़ाई वाला पल्लू था, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। मिसेज अंबानी ने अपने लुक को मैचिंग मोती वाले नेकलेस और डायमंड जूलरी के साथ कम्प्लीट किया।

बड़ी बहू श्लोका मेहता का लुक

अंबानी परिवार की बड़ी बहू, श्लोका मेहता भी पति आकाश अंबानी के साथ इवेंट में शामिल हुईं और उन्होंने अपनी सास नीता अंबानी की तरह इस कार्यक्रम में आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी। श्लोका ने सीक्विन वर्क और धागे की कढ़ाई से सजी ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी और अपने लुक को हीरे के हार, मैचिंग कड़ा, अंगूठियों और झुमके के साथ पूरा किया।

राधिका मर्चेंट का लुक

अंबानी परिवार की सबसे नई सदस्य और छोटी बहू राधिका मर्चेंट पति अनंत अंबानी का हाथ थामकर इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान राधिका ने आइवरी लहंगा पहना था। उन्होंने इस लुक को कड़ा, पोल्की झुमकी, मांग टीका और मैचिंग नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया और इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राधिका ने बीच से बालों को बांधकर, ग्लोइंग मेकअप, ग्लॉसी पिंक लिप्स और मिनिमल आई मेकअप के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए।

  • Related Posts

    घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव मामला अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र का है. शनिवार को आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में महिला के मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया था. जेवर गायब मिलने से लूट की आशंका पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर से सोने-चांदी के जेवर गायब मिले हैं. इसके बाद लूट के दौरान हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और हत्या, लूटपाट के साथ हार्ट अटैक समेत अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह अधिक स्पष्ट हो सकेगी. वहीं मायावती ने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान