Ro no D15139/23

राम मंदिर तक रोड शो, स्कूली बच्चे-महिलाएं करेंगे स्वागत… PM मोदी के स्वागत के लिए अयोध्या में तैयारी तेज

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कल 25 नवंबर को भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के मुख्य शिखर पर विशेष  केसरिया ध्वज फहराएंगे. भरत मेवाड़ा द्वारा निर्मित यह ध्वज मंदिर निर्माण पूर्ण होने का विश्व को संदेश देगा. पीएम का रोड शो, भक्तों का स्वागत और कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम बेहद खास होगा. अयोध्या में 25 नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होने जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि परिसर में होने वाला ध्वजारोहण महोत्सव अभूतपूर्व और अत्यंत भव्य होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की मुख्य शिखर पर विशेष केसरिया ध्वज फहराएंगे, जिसे अहमदाबाद

के ध्वज-शिल्पकार भरत मेवाड़ा ने तैयार किया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें विशेष रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी थी.

प्रधानमंत्री मोदी कल महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा साकेत महाविद्यालय आएंगे. यहीं से उनका रोड शो शुरू होगा, जो राम मंदिर तक जाएगा. पूरे मार्ग पर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र रोड शो को 8 जोन में बांटा है और हर जोन की जिम्मेदारी अलग-अलग महिला समूहों को दी गई है. बताया जा रहा है कि पूरे रास्ते अलग-अलग समाज और बिरादरी के लोग उनका स्वागत करते नजर आएंगे. अभी तक की योजना के अनुसार पीएम मोदी केवल राम मंदिर में ही जाएंगे. हनुमानगढ़ी में उनके कार्यक्रम की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

  • Related Posts

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

      आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा…

    Read more

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

        एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित चुनाव विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान