Ro no D15139/23

किसानों के लिए तकनीक बनी मददगार,“तुंहर टोकन” ऐप से समय पर एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी

रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के दौरान किसानों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने राज्य शासन द्वारा लांच की गई “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। समय पर व पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसान ख़ुश हैं।

इस तकनीक का लाभ उठाते हुए बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम केसला के मेहनतकश किसान राजा राम जायसवाल ने इस खरीदी सीज़न में मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन प्राप्त कर कुल 302 कट्टा धान शासकीय उपार्जन केंद्र अमेरा में विक्रय किया। किसान श्री जायसवाल ने बताया कि डिजिटल टोकन व्यवस्था से खरीदी केंद्र में भीड़-भाड़ और लंबी प्रतीक्षा से मुक्ति मिली है। पूर्व की तुलना में खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है, जिससे कृषि कार्य और घर–परिवार दोनों के लिए पर्याप्त समय मिल पा रहा है। इसी प्रकार, किसान भुनेश्वर साहू ने भी बताया कि “तुंहर टोकन” ऐप किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। उनके अनुसार, “अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में टोकन मिल जाता है और निर्धारित समय पर धान की तौल हो जाती है। अनावश्यक दौड़भाग नहीं होती और देरी की समस्या भी खत्म हो गई है।” उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से किसानों का समय और श्रम बच रहा है, जिससे उत्पादन और विपणन दोनों में तेजी आई है। धान विक्रय के बाद किसान राजा राम जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों को मजबूत आर्थिक संबल प्रदान किया है। प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने सर्वप्रथम कृषि से संबंधित ऋण भुगतान में किया, जिससे परिवार पर वित्तीय दबाव कम हुआ। साथ ही, बच्चों की शिक्षा के लिए राशि सुरक्षित रखी गई और शेष धनराशि को आगामी कृषि सीज़न की तैयारी — उन्नत बीज, खाद, कृषि उपकरण तथा खेत सुधार कार्य — में निवेश करने का निर्णय लिया है। किसान श्री जायसवाल ने खरीदी केंद्रों में समाधान पेटी की व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री दीपक सोनी के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाधान पेटी के माध्यम से किसान अपने सुझाव एवं समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं, जिससे खरीदी व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। प्रशासन द्वारा तकनीक आधारित सेवाओं, सुविधाजनक प्रबंधन और सतत मॉनिटरिंग के कारण जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है तथा किसान संतुष्टि के साथ समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

      रायपुर, 20 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों के लिए…

    Read more

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम पीएम आवास योजना ने बदला जीवन, सालों पुराना सपना हुआ साकार

    ​ ​रायपुर, 20 जून 2026 /नक्सलवाद का खूनी दौर अब इतिहास बन रहा है। सुरक्षा बलों के सटीक अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीतियों के परिणामस्वरूप, कभी खौफ का पर्याय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा