Ro no D15139/23

पीएम किसान सम्मान निधि से अनूप की खेती को मिला संबल जरूरत के समय काम आ रही सहायता राशि

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक सहारा दे रही है। योजना के तहत सीधे बैंक खाते में मिलने वाली सहायता राशि से किसान खाद, बीज और फसल की देखभाल से जुड़े जरूरी खर्च पूरे कर पा रहे हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम कृष्णनगर निवासी किसान श्री अनूप दास के लिए भी यह राशि खेती के समय उपयोगी साबित हो रही है।

श्री अनूप दास धान और मक्के की खेती करते हैं। वे बताते हैं कि योजना के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें प्रत्येक किस्त में दो हजार रुपये की सहायता मिल रही है। खेती के मौजूदा मौसम में धान की फसल को उर्वरक और कीटनाशक की जरूरत है। ऐसे समय में योजना से मिली राशि से उन्हें इन आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है।

किसान सम्मान निधि के तहत समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान खेती की जरूरतों के लिए अपनी योजना बना सकते हैं। श्री अनूप दास बताते हैं कि इस राशि से खाद और दवाइयां खरीदने में सहूलियत हुई है और उन्हें अतिरिक्त आर्थिक चिंता का सामना नहीं करना पड़ता।

योजना से मिले सहयोग के लिए श्री अनूप दास ने किसानों के हित में यह पहल शुरू करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

      – डिजिटल क्रॉप सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लंबित आवेदनों पर धीमी कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी – अमृत मिशन…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, 200 से 250 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

      अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को नवाचार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव