
सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने सहयोगी संस्थाओं के प्रति जताया आभार
धमतरी, 13 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम धमतरी में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। एनएसई फाउंडेशन के सहयोग से जयपुर की श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ये उपकरण उपलब्ध कराए गए।मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित सभी अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार जताता है ।
वही कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने संस्था के प्रमुख श्री एन.बी. व्यास को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती मनीषा पांडेय ने श्री नाहटा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री नाहटा ने एनएसई फाउंडेशन एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयासों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम करने में मदद मिलती है।









