Ro no D15139/23

हर शुक्रवार-शनिवार खुल रही विज्ञान वाटिका, बढ़ रही विद्यार्थियों की रुचि

अब  तक 500 से अधिक विद्यार्थियों ने किया विज्ञान वाटिका का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञान के लोकव्यापीकरण और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पं. रविशंकर जलाशय परियोजना परिसर, गंगरेल में स्थापित विज्ञान वाटिका का शुभारंभ  सांसद  श्रीमती  रूप कुमारी चौधरी के करकमलों से 08 नवम्बर 2025 को किया गया। यह पहल जिले में विज्ञान शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्राकृतिक परिवेश में सीखने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञान वाटिका में विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लक्ष्य से कई रोचक मॉड्यूल्स एवं सीखने योग्य गतिविधियों को शामिल किया गया है। उद्घाटन उपरांत योजना के अनुसार विज्ञान वाटिका प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 02ः00 बजे से तथा शनिवार को प्रातः 09ः00 बजे से विद्यार्थियों के लिए खोली जा रही है। निर्धारित दिनों में शालाओं के समूहों को सुव्यवस्थित तरीके से भ्रमण कराया जा रहा है, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता और समझ विकसित हो सके।
अब तक जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से कुल 537 छात्र-छात्राएं विज्ञान वाटिका का भ्रमण कर लाभान्वित हो चुके हैं। विद्यार्थियों ने यहां प्रदर्शित वैज्ञानिक मॉडलों, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा प्रकृति आधारित शिक्षण सामग्री में गहरी रुचि दिखाई है। शिक्षकों द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई है, क्योंकि यह विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से परे अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान कर रही है।
विज्ञान वाटिका के नियमित एवं व्यापक संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ और प्रशासनिक कार्यवाही प्रगति पर है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आने वाले समय में विज्ञान वाटिका को और अधिक सुविधाओं, मॉड्यूल्स तथा नवाचारों से सुसज्जित किया जाए, ताकि यह बच्चों के लिए प्रेरणादायी ज्ञान केंद्र बन सके। यह पहल जिले में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने में निश्चित रूप से मील का पत्थर सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

      करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण यातायात सुगम बनाए रखने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत जारी रायपुर. 29 जुलाई 2026. जशपुर में कोतबा-बागबहार मार्ग के…

    Read more

    धमतरी जिले में अब तक औसत से 6.8 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज

      मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी, नगरी में 393.9 मिमी वर्षा धमतरी, 29 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। 29 जुलाई 2026 की स्थिति…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए