Ro no D15139/23

कटघोरा क्षेत्र में 90 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर 24 नवम्बर 2025/ कोरबा जिले के कटघोरा, छिर्रा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में आज जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त दल ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण के दौरान दुकान सह गोदामों में अवैध रूप से भंडारित लगभग 90 क्विंटल धान को जब्त किया।

जांच के दौरान कटघोरा के व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल के पास 16.80 क्विंटल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के पास 11.20 क्विंटल, छिर्रा के भागवत प्रसाद जायसवाल के पास 16 क्विंटल तथा कटघोरा की पुरानी बस्ती के यतीश जायसवाल के पास 46 क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। इस प्रकार कुल 90 क्विंटल धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु अवैध भंडारण, परिवहन एवं अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जब मुख्यमंत्री श्री साय ने थामा हाथ, तो दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी में लौटी उम्मीद की रौशनी

      सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल, संघर्षभरी जिंदगी को मिला नया सहारा रायपुर, 01 जून 2026/ जिंदगी कभी-कभी इंसान की परीक्षा इतनी कठिन लेती है…

    Read more

    नैनो यूरिया व नैनो डीएपी से बढ़ा उत्पादन कम मात्रा में अधिक प्रभाव, लागत में बचत, उत्पादन में बढ़ोतरी

      रायपुर. 1 जून 2026. किसानों के लिए कम लागत में बेहतर और उन्नत फसल की पैदावार लेने में नैनो खाद श्रेष्ठ विकल्प साबित हो रही है। किसानों ने बीते…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं