Ro no D15139/23

ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में तीसरे दिन 95.13 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रभावशाली उपस्थिति

रायपुर, 24 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) ई-संवर्ग के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग का आयोजन 21 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक शासकीय शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में किया गया। यह काउंसिलिंग प्रक्रिया विभागीय वरिष्ठता सूची के आधार पर पूर्णतः नियमानुसार संचालित की जा रही है।

23 नवंबर 2025 को काउंसिलिंग के तृतीय दिवस में प्रथम पाली में 150 में से 144 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 6 अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में 155 में से 148 उपस्थित और 7 अनुपस्थित रहे। तीन दिनों की समग्र उपस्थिति में कुल 904 अभ्यर्थियों में से 860 उपस्थित हुए जबकि 44 अनुपस्थित रहे। इनमें से 49 अभ्यर्थियों ने स्थान चयन से इंकार किया तथा 811 अभ्यर्थियों ने स्वेच्छा से स्थान चयन किया। उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 95.13 प्रतिशत रहा।

काउंसिलिंग में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को उनकी मनचाही शालाओं में पदस्थापना हेतु सहमति पत्र प्रदान किए गए, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है