Ro no D15139/23

ग्राम जोलगी में बिना अनुमति काटे गए साल वृक्ष जब्त

*भूमि स्वामी पर एक लाख 25 हजार रुपए का अर्थदंड प्रस्तावित*

रायपुर, 24 नवम्बर 2025/ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम जोलगी में बिना अनुमति पाँच साल के वृक्ष काटे जाने की सूचना पर राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित राजस्व अधिकारी मौके पर पहुँचे और अवैध रूप से काटे गए सभी वृक्षों को वहीं पर जब्त कर लिया।

जांच में यह पाया गया कि ग्राम जोलगी के निवासी सम्हारु राम पिता सिरपत द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के वृक्ष कटाई कराई गई थी। इस अवैध कार्य को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध एसडीएम न्यायालय, भरतपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भूमि स्वामी पर एक लाख 25 हजार रूपए का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। साथ ही, कटे हुए साल वृक्षों को राजसात करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति वृक्ष कटाई के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे प्रकरणों में दंडात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?