Ro no D15139/23

धान खरीदी तिहार में पारदर्शिता और सुगमता, किसानों का बढ़ा विश्वास

*सरगुजा जिले में अब तक 18 हजार 533 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी*

रायपुर, 24 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार पूर्ण पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो रहा है। सरगुजा जिले में प्रशासन की सतत निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए अधिक सरल और विश्वासपूर्ण बनी हुई है। इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की बढ़ती भागीदारी और संतुष्टि में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

*किसानों को वास्तविक आर्थिक मिल रहा है लाभ*

आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान बेचने पहुंचे ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के किसान बनकेश्वर राम ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी केंद्र में तुलाई, भुगतान, टोकन प्रक्रिया, पंजीकरण और बारदाना उपलब्धता जैसी सभी व्यवस्थाएँ सुगम और सुव्यवस्थित हैं। इलेक्ट्रॉनिक तुलाई और केंद्र के स्टाफ का सहयोगपूर्ण व्यवहार किसानों के लिए राहतकारी सिद्ध हो रहा है। बनकेश्वर राम के अनुसार इस बार खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है।

*54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से*

जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में धान खरीदी की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक 18 हजार 533 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 55 हजार 937 किसान पंजीकृत हैं और कुल 54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में पूरी सुविधा मिल रही है।

*धान खरीदी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग*

धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन तौल मशीनों की नियमित जांच, बारदाना की सतत उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था की समीक्षा और भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहा है। सभी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी किसान को खरीदी के दौरान किसी प्रकार का अवरोध न आए और पूरी प्रक्रिया किसान हित में जारी रहे।

धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और टोकन के अनुसार उपार्जन केंद्रों में पहुंचे और इस सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था का लाभ आसानी से उठाएं। सरकार और प्रशासन की साझा प्रतिबद्धता ने इस वर्ष धान खरीदी तिहार को विश्वास और पारदर्शिता से परिपूर्ण एक सफल आयोजन के रूप में स्थापित किया है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!