Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भैंसबोड़ में चौपाल लगाकर जमीन पर बैठ सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

*उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की, मौके पर आवेदनों का किया त्वरित निराकरण*

*गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक*

*रायपुर, 24 नवंबर 2025/* उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जाकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सबसे पहले सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच अपने सहज अंदाज में सभी के साथ जमीन पर बैठकर आमजनों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने गांव से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, आवास, नाली, शौचालय, सामाजिक भवन, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए अधिकारियों को शेष मामलों का त्वरित जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम भैंसबोड़ के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शीतला मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 2.50 लाख रूपए, ग्राम में नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, बजरंगबली मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 2.50 लाख रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रूपए, धनगांव चौक में सामुदायिक शौचालय निर्माण, धनगांव चौक में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने गाढ़ाघाट में पुलिया निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों की शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। भैंसबोड़ में जनसंपर्क कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम तालपुर, बिरमपुर एवं मचगांव में भी जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं को सुना तथा स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब गांवों का विकास होगा, तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन हर गांव तक बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि इन चौपालों का उद्देश्य औपचारिकता नहीं बल्कि जनता से सीधा संवाद कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है। इससे शासन-प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का पुल मजबूत होता है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के ग्रामवासियों के बीच पहुंचने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने जमीन पर बैठकर सीधे संवाद करने के उनके सरल एवं संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।

  • Related Posts

    बिटिया अच्छे से पढ़ना, आगे बढ़ना – कलेक्टर सुशासन तिहार ने दिव्यांग कमला के उच्च शिक्षा की राह की आसान सुशासन तिहार में आवेदन देने वाली दिव्यांग छात्रा कमला को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मंत्री लखनलाल देवांगन ने समाज कल्याण को दिए थे निर्देश

      कोरबा, 01 जून 2026/ बचपन से दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद कमला कुमारी केंवट ने कभी अपनी पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया। चुनौतियों से भरे जीवन में…

    Read more

    जनगणना 2027ः जिले में प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न

      अम्बिकापुर 01 जून 2026/  जनगणना 2027 के अंतर्गत सरगुजा जिले में प्रथम चरण का मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अपर कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं